प्रयागराज, जनवरी 26 -- गोराजू (कौशाम्बी)। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा तिराहे के पास सोमवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक जितेन्द्र के दोनों पैर कट गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (प्रयागराज) रेफर कर दिया गया। जितेन्द्र पुत्र चैला सरोज सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे जानवरों को चारा डालकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गगन सोनी के निर्माणाधीन मकान के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित डम्फर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक डम्फर के नीचे फंस गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.