गंगापार, मार्च 3 -- अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे के पोल, छज्जा और पेड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह कस्बाई उठे तो नजारा देख सन्न रह गये। फूलपुर नगर पंचायत के प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग स्थित शेखपुर मोहल्ले, फिरोजपुर शेखपुर उर्फ बाबूपुर स्थित केनरा बैंक व आसपास के क्षेत्र से रात लगभग ढाई बजे एक डंपर गुजारा। जिसने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पेड़, पोल तो क्षतिग्रस्त कर ही दिया साथ ही घरों के आगे के टिन शेड भी उखाड़ दिए। सुबह जब गृहस्वामियों व कस्बाईयों ने हाल देखा तो सन्न रह गये। गनीमत यह रही कि कोई घर के बाहर नहीं लेटा था अन्यथा अप्रिय घटना भी घट सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.