प्रयागराज, फरवरी 9 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के एडीए मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार को भोर में तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर एक किराने की दुकान में घुस गया। दुकान समेत पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। एडीए मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप महेंद्र केसरवानी का मकान है। आगे के हिस्से में किराने की दुकान है। भोर में तेज रफ्तार डंपर अचानक असंतुलित होकर सीधे मकान में जा घुसा। हादसे में पड़ोसी मनोज केसरवानी के मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...