मिर्जापुर, फरवरी 1 -- अहरौरा, मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के आनंदीपुर गांव के पानी भरे पोखरे में अनियंत्रित ट्रैक्टर शुक्रवार की रात में पलट गया l हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जेसीबी से ट्रैक्टर को पोखरे से बाहर निकलवा गया l घटना लगभग दस बजे की है l अहरौरा - चकिया मार्ग से आनंदीपुर पहाड़ की तरफ ट्रैकटर जा रहा था l पोखरा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गया l जिसके निचे दब कर ट्रैक्टर चालक 36 वर्षीय गिरधारी पुत्र शंकर निवासी खाजगीपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैकटर के नीचे दबे हुए चालक को हाइड्रा से बाहर निकलवाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गई l जहां पर चिकित्सक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.