चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के अगरहुंडा-देवल के बीच मंदाकिनी पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलटने से चालक की मौत हो गई। बताते हैं कि सरधुवा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी फुल्लन यादव का 20 वर्षीय बेटा गणेश उर्फ रज्जुल बुधवार को अपना ट्रैक्टर लेकर चौरा गांव में कुछ किसानों के खेतों की जुताई करने गया था। शाम को वापस लौटते समय देवल गांव में सब्जी खरीदा और फिर घर के लिए निकला। गांव पहुंचने से पहले मंदाकिनी पुल के पास बोनट में रखी सब्जी गिरता देख गणेश ने उसे संभालने का प्रयास किया। जिससे उसका ध्यान भटक गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में जाकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर सीधा करने का प्रयास किया। बाद में दूसरा ट्रैक्टर मंगवा...