अररिया, दिसम्बर 17 -- सिकटी, एक संवाददाता। बरदाहा थाना अंन्तर्गत एबीएम-सिकटी पथ पर बरदाहा ढट्ठा चौक के पास देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे दो युवक को ठोकर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवक को इलाज के लिए अररिया भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम बरदाहा वार्ड नंबर दस निवासी सूरज ठाकुर व बरदाहा वार्ड नंबर 14 निवासी अंकित राम कुछ काम को लेकर ढट्ठा चौक के समीप एबीएम सिकटी सड़क किनारे खड़े थे। उसी दरम्यान बरदाहा कॉलेज चौक की तरफ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों युवक को ठोकर मार दिया। वहीं बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.