बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में खेत जोतने के बाद घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहे पिता और किशोर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। थाना क्षेत्र के ओरहा गांव के मजरा जयराम बारी गांव निवासी 18 वर्षीय उमेश पुत्र रामगोपाल रविवार की सुबह अपने पिता और पड़ोसी 16 वर्षीय कृष्णा के साथ खेत की जुताई करने गया था। खेत जोतने के बाद सभी लोग खेत से घर लौट रहे थे। बसरेही माइनर की चढ़ाई चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर कर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीनों लेाग दब कर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी मे भर्ती कराय...