शामली, फरवरी 10 -- कस्बे में छोटी नहर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के शीशे और शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन सौभाग्यवश कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को बंदवाड़ा निवासी सोनू नामक युवक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कपड़ों के टुकड़े भरकर पानीपत से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना जा रहा था। छोटी नहर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे स्थित एक दुकान में टकरा गई। दुकान मालिक विजय ने बताया कि हादसे से उनकी दुकान का पूरा आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशे टूट गए और शटर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.