सहारनपुर, फरवरी 14 -- दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर गन्नों से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। गनीमत रही उसकी चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्राला रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नैनखेड़ी से नानौता चीनी मिल के सेंटर से गन्ने भरकर चीनी मिल के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्राला हाइवे पर खुड़ाना मोड पर पहुंचा तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर बेकाबू हुआ ट्रैक्टर साइड में लगे बेरियर तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। जिस कारण ट्राला बीच हाइवे पर रुक जाने से यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को साइड में कराकर यातायात को सूचारु कराया। हादसे में गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नही आई। वहीं घटना के दौरान रास्ते से गुज़र रहे किसी वाहन या राहगीर इसकी चपेट ने नही आए और कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

हिंदी ...