बहराइच, फरवरी 7 -- द इलाज को गए, पुलिस ने कब्जे मे ली कार तेजवापुर /बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के कैसरगंज टोली प्लाजा से एक किमी पूर्व घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत फरार हो गए। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पीआरवी टीम व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किसी वाहन से इलाज को शहर चले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के एनी टोल प्लाजा के एक किमी पूर्व शुक्रवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्विफ्ट डिजायर कार टक्कर मार दी। जिसके चलते कार सवार श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के परसौरा निवासी अजमतउल्ला खान पुत्...