जहानाबाद, अप्रैल 19 -- कलेर, निज संवाददाता। इमामगंज रजवाहा सम्हारिया रजवाहा बिगहा नहर रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सवार कपड़ा फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण लाल के रूप में हुई। वह औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरिगांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम हीरालाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कलेर थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया। कृष्ण लाल रोजाना मोपेड से गांव-गांव जाकर कपड़े बेचता है। वह बेहद गरीब परिवार से है और इसी काम से परिवार का खर्च चलाता है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.