महाराजगंज, मार्च 13 -- भगवानपुर। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी बघेला नाला पुल से पश्चिम नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 फीट नीचे उतर गया। ट्रेलर एक पेड़ में जाकर टकरा गया जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। ट्रेलर नौतनवा से ठूठीबारी की तरफ जा रहा था। जैसे ही बेलभार गांव के सामने पहुंचा की ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से दक्षिण 25 फीट नीचे चला। गनीमत रहा है ट्रेलर एक आम के पेड़ पर लटक गया। अन्यथा बड़ी घटना हो गई होती। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के दक्षिण तरफ गहरी खाईं में चला गया था लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.