चंदौली, दिसम्बर 2 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार को बिहार से वाराणसी की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रेलर मालवाहक मैजिक वाहन को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इसमें हाईवे के बीच में लगे लोहे की रेलिंग एवं हाईमास्क लॉइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहन के चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में मैजिक वाहन को कोतवाली लेकर कार्रवाई में जुट गई। संजोग अच्छा रहा कि घटना में मैजिक वाहन ओवरब्रिज के नीचे नहीं गिरा। अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। क्योंकि ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर छोटे वाहनों के अलावा राहगीरों का आवागमन होता रहता है। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना क...