नवादा, फरवरी 9 -- हिसुआ, निज संवाददाता। रविवार को हिसुआ में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान हिसुआ नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 पांचू गढ़ निवासी मो. खालिद उर्फ बबलू के 20 वर्षीय पुत्र कामरान खालिद के रूप में की गई। वहीं घायल युवक मो. अफाक आलम का पुत्र मो. फुरकान बताया गया है। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं। घटना के संबंध में बताया गया की रविवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर से बाजार घूमने निकले थे। तभी एनएच-82 बोधगया राजगीर फोरलेन सड़क पर हिसुआ बाइपास में भूलन बिगहा स्थित तीन मुहाने पर राजगीर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.