बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। एसएच-55 पर रविवार की रात करीब 8 बजे रोसड़ा से बेगूसराय की ओर तेज गति से जा रहा एक ट्रक बीआर 07जी सी 4375 बाड़ा गांव में अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सड़क किनारे विद्युत पोल को तोड़ते हुए दो दुकानों में घुस गया। इस हादसा में एक कपड़े की दुकान व एक फर्नीचर दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में फर्नीचर की दुकान में अलाव ताप रहे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को दुकान से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में जख्मी लोगों की पहचान बाड़ा पंचायत के वार्ड नं. 7 निवासी स्व. रामबदन साह के 38 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ घुटरु साह तथा दौलतपुर पंचायत के वार्ड नं. 5 निवासी स्व. गुणेश्वर शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की...