गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- अमेठी। सांगीपुर से गेहूं लादकर पटना जा रही ट्रक पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर लदी हुई गेहूं की बोरियां बिखर गईं। बुधवार को दोपहर बाद सांगीपुर से एक ट्रक गेहूं लेकर पटना जा रहा था। वह जैसे ही पुलिस लाइन के पास बाईपास पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां सड़क की पटरी पर बिखर गईं। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़े तथा चालक और खलासी को बाहर निकाला। घटना में दोनों बाल-बाल बच गए और उन्हें चोटें नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...