देवघर, अप्रैल 10 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से गुरुवार करीब साढ़े चार बजे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कुंडा मोड़ निवासी 26 वर्षीय नकुल कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सर्वप्रथम कुंडा अवस्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसकी स्थति गंभीर देख भर्ती नहीं लिया। उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑनड्यूटी डॉ. अम्ब्रीष ठाकुर ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना ट्रक चालक ने 100 डायल के माध्यम से कुंडा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक, बाइक जब्त कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.