गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक ट्रक की नियंत्रण खोने के कारण ट्रक बारानगर सरयू कैनाल की शाखा में जा गिरा। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक गोला के उदईपुर से अत्यधिक तेज गति में ट्रक चला रहा था। रास्ते में कई बार अन्य वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचा। चालक ने किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया और सड़क किनारे मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। ट्रक भर्रोह चौराहे के आगे अनियंत्रित होकर मदारिया के पास सड़क से नीचे उतर गया और नहर में जा घुसा। ट्रक में मिश्री लदी हुई थी और यह गोला से बड़हलगंज की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.