बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज कस्बे के नायरा पेट्रोल पम्प के पास गुरूवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। कैसरगंज थाने के कस्बे स्थित नायरा पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके चलते हुजूरपुर थाने के कटका मरौठा के मजरे गड़ियरनपुरवा निवासी मोहम्मद रफी पुत्र मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने पर लोग दौड़े। तब तक चालक वाहन सहित फरार हो गया । घायल को लोगों ने तत्काल कैसरगंज सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही वृद्ध के परिजनों में हाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.