हमीरपुर, फरवरी 9 -- मुस्करा, संवाददाता। मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहूनी खुर्द गांव में बीती देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित किराना दुकान को रौंदते हुए अंदर जा घुसा। इस भीषण हादसे में दुकान के अंदर सो रहे 50 वर्षीय दुकानदार रमेश साहू की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मुस्करा से राठ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे बनी किराना दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अंदर सो रहे 50 वर्षीय रमेश साहू पुत्र महिपाल को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई बलदेव ने रुंधे गले से बताया कि रमेश की बेटी पूनम के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अपने और अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे के भरण-पोषण के लिए पूनम ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.