जहानाबाद, फरवरी 18 -- जहानाबाद। घोसी सड़क मार्ग पर डेढ़सैया गांव के समीप टेंपो से धक्का लगने के कारण 40 वर्षीया अनीता देवी नामक एक महिला घायल हो गयीं। घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। वह एक निजी क्लीनिक में काम करती है। बताया गया है कि डेढ़सैया पंचायत के नारायणपुर गांव की निवासी उक्त महिला काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने धक्का मार दिया जिसमें वह घायल हो गयीं। लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...