दरभंगा, फरवरी 21 -- अलीनगर। प्रखंड मुख्यालय से पिरहौली चौक तक की करीब चार सौ मीटर की दूरी में नशे में धुत हरियठ निवासी टेंपो चालक शौकत अली ने पांच लोगों को ठोकर मार दी। उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया। बताया जाता है कि पोहद्दी से पकड़ी की ओर टेंपू चालक बिना किसी राहगीर को लिए काफी तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी क्रम में पिरहौली चौक पर सड़क के बगल में बात कर रहे इमामगंज के विष्णुदेव यादव (37) और पिरहौली के दयालु यादव (50) को टेंपो ने रौंद दिया। हालांकि कुछ लोग पीछा करते हुए भी गए। भागने के क्रम में पुन: थोड़ा आगे चलकर अलग-अलग तीन लोगों को ठोकर मार दी। अंत में अलीनगर चौक पर खड़ी पिकअप वैन में जोरदार ठोकर मारने से टेंपो का परचखे उड़ गए। हालांकि उसमें चालक बाल-बाल बच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.