देवघर, जनवरी 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना के कोरियासा के पास मंगलवार को एक कार का नियंत्रण खोने के कारण एक कपड़ा दुकान के सामने खड़ी स्कूटी और बाइक में धक्का मारते हुए गाड़ी दुकान में घुस गयी। इस घटना में कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना में दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद गाड़ी चालक वाहन से उतरकर दुकानदार से अभद्र व्यवहार करने लगा। जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में दुकान में कपड़े खरीदारी करने आए दो ग्राहक भी दुर्घटना के शिकार हुए। घायलों में रतन कुमार मंडल और मिथुन कुमार रजक शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.