मेरठ, दिसम्बर 28 -- घने कोहरे के कारण शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर किठौर रजवाहे में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, अंकित गुप्ता पुत्र जगमोहन गुप्ता निवासी मवाना, फरीदाबाद से अपने घर लौट रहे थे। अंकित फरीदाबाद स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी में कार्यरत हैं। बताया गया कि घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी, जिससे कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन रजवाहे में जा गिरा।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दिन निकलने पर पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.