इटावा औरैया, फरवरी 6 -- इटावा। भरथना में कार अनियंत्रित होकर चार दुकानों को तोड़ती हुई घर में जा घुसी। कार में 5 लोग सवार थे जो कि बिधूना से इटावा की ओर जा रहे थे। हादसे में 1 की मौत हो गई चार लोग गंभीर घायल बताये जा रहे है,सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया । गाड़ी घुसने के बाद रेस्क्यू करते दिखे लोग। सभी पांचों युवक किसी शादी समारोह से लौट रहे थे, जो कि इटावा के ही निवासी है। घटना भरथना थाना क्षेत्र के इटावा कन्नौज हाइवे मंदिर दान सहाय की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...