आजमगढ़, जनवरी 30 -- बरदह। क्षेत्र के जीवली के पास अनियंत्रित कार गुरुवार की शाम को पोल से टकराकर सड़क के किनारे गड्ढा में पलट गयी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिवली गांव निवासी 28 वर्षीय संगम राम, बरदह गांव निवासी 29 वर्षीय मनीष राम, कुंभ गांव निवासी 25 आदित्य राम, चौकी गांव निवासी 27 वर्षीय आदित्य गुरुवार की शाम कार से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जीवली के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गयी। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया, कार से घायलों को बाहर निकाला। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...