सोनभद्र, फरवरी 24 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर रविवार की सुबह खोतोमहुआ मोड के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर गढ्ढे में चली गयी। इससे कार में सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। कार सवार महाकुंभ से स्नान के वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बभनी -अम्बिकापुर मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के समीप अनियंत्रित कार पेड उखाड़ कर पांच फिट गढ्ढे में जा गिरी।इस हादसे में बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। घायल महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के जय जय पुर अपने घर जा रहे थे। सुबह के सात बजे अचानक चालक को झपकी आ गयी और कार अनियंत्रित होकर पेड़ उखाड़ते हुए पांच फिट गढ्ढे में गिर गई। इस घटना में 40 वर्षीय चंद्र प्रकाश चंद्र पुत्र हेमलाल, 38 वर्षीय ममता चंद्राकर पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.