बोकारो, दिसम्बर 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण एक युवक संदीप कुमार महतो(24 वर्ष) गंभीररूप से घायल हो गया, जबकि कार पर सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोट आई है। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से गंभीररूप से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिंकू कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर भट्ठा निवासी संदीप कुमार महतो, अपने अन्य तीन साथियों के साथ एक कार पर सवार होकर गुरुवार को पूजा-अर्चना करने रजरप...