बदायूं, अप्रैल 20 -- एमएफ हाइवे पर एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पेड़ से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले कार सवार लोगों को बाहर निकाला, फिर जेसीबी से कार को बाहर निकाला। वहीं दूसरे हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के सखानूं पुलिस चौकी के पास कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर बरेली वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। कार में सवार बरेली निवासी नाजिम 30 वर्ष पुत्र आमिर अहमद, इरफान 24 वर्ष पुत्र मोहम्मद नवी, मतिम खान 24 वर्ष पुत्र मुवीन खान, अफजल 22 वर्ष पुत्र फरयाद और अजमल 26 वर्ष पुत्र शामसद घायल हो गए। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.