देवघर, फरवरी 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधानी होटल के समीप रविवार सुबह सड़क हादसे में ससुर और पुत्रवधू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के ढाठोली गांव निवासी 71 वर्षीय कृष्णानंद सिंह व 45 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायलों में 17 वर्षीया प्रिया कुमारी, 18 वर्षीया खुशबू कुमारी और 50 वर्षीय ललन कुमार सिंह शामिल हैं। घायल खुशबू कुमारी ने बताया कि सभी लोग नगर थाना क्षेत्र स्थित बीएड कॉलेज के समीप किराए के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह वे एक संबंधी के घर में आयोजित शादी समारोह से कार से वापस घर देवघर लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.