मेरठ, जनवरी 3 -- जानीखुर्द। जानी सिवाल संपर्क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बागपत जिले के सिंघावली अहीर निवासी 35 वर्षीय फरमान पुत्र जाहिर शुक्रवार दोपहर कुराली रिश्तेदारी में जा रहा था। कार में रिश्तेदार रसीद, अफसार और आरिफ साथ में बैठे हुए थे। चारों कार से जानी सिवाल गंगनहर मार्ग से सिवालखास जा रहे थे। सिवालखास से कुछ पहले ही तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और कई पलटे खाने के बाद खाई में जा गिरी। कार के पेड़ में टकराने के बाद उसमें सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फरमान को डॉक्टरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.