सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर थाना क्षेत्र से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 83 के पास सर्विस रोड पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गुरुवार लगभग 11 बजे तिरहुंत की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर काकंरकोला मोड़ के पास सर्विस लेन पर बनी पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमे कार सवार उमेश मौर्य पुत्र ओमप्रकाश निवासी नारायन पुर थाना अदिलाहद जनपद मिर्जापुर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों व‌ राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस 108 द्वारा इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज जनपद अयोध्या ले जाया गया। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि कार को कब्जे में लेते ह...