नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विवेक विहार के झिलमिल कॉलोनी में गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 66 वर्षीय इकबाल कौर, 33 वर्षीय अक्षदीप कौर और 14 व चार वर्षीय दो नाबालिग बच्चियों के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि कार नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...