देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया- हाटा मार्ग पर सोमवार की रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना कि जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा निवासी अमरदीप यादव उर्फ डिंपल (30) पुत्र धर्मदेव यादव सोमवार की रात को महुआडीह की तरफ से पुरवा जा रहे थे, अभी वे देवरिया- हाटा मार्ग पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के समीप पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार अमरदीप को रौंद दिया। हादसे में अमरदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई, इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व कार को कब्जेमेंलेलिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.