हाथरस, जनवरी 22 -- हतीसा बाइपास के निकट बुधवार रात को अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गये,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को रैफर कर दिया। सादाबाद के गांव खाटिमपुर निवासी उदयवीर सिंह बुधवार को अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से हाथरस समूह के कार्य से आए थे। शाम को दोनो बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी हतीसा बाइपास के निकट अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में रैफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...