सासाराम, मार्च 28 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भैंसहा पुल से एक अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। जिस कारण कार में सवार चार लोग डूब गए। लेकिन, स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद किसी तरह से सबकी जान बच पाई। कार में एक महिला, दो पुरुष तथा एक नाबालिक बच्चा था। इंद्रपुरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा क्रेन के माध्यम से नहर में गिरे कार को भी बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर के किनारे बेरीकेटिंग नहीं की गई है। जिस कारण नहर के किनारे वाले सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही होने पर कार पानी के अंदर चली जा रही है। समय रहते स्थानीय लोगों ने कार से सभी को निकाल लिया। जिस कारण सभी की जान बच गई। रामनारायण के नाती सुरेश कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। इंद्रपुरी थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.