गाजीपुर, अप्रैल 24 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि कार सवार तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नहर में पानी नहीं था। दिलदारनगहर थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी 40 वर्षीय इमरान अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनके साथ 35 वर्षीय अकालिख खान, 38 वर्षीय नाजरीन बेगम और 65 वर्षीय अफसरी बेगम भी सवार थीं। जैसे ही कार नई बाजार मोड़ के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर पुलिया के बगल से नहर में चली गई। हादसे में अफसरी बेगम और नाजरीन बेगम गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सभी घायलों को तत्काल दिलदारनगर के एक निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.