गोरखपुर, मार्च 25 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के सूबा बाजार कस्बा में रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोट आने की वजह से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और फारेस्ट क्लब में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर के लिए निकले थे। पुलिस ने हादसे की वजह चालक का अधिक नशे में होना बताया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार के साहुकोल उर्फ मिर्जापुर निवासी प्रगति पांडेय (25) पुत्री शिवराम पांडेय, अपनी बहन लोहिया इन्क्लेव में रहने वाली शालिनी पांडेय, अनीता पांडेय के साथ फारेस्ट क्लब में आयोजित बर्थडे में गई थीं। बर्थडे में शामिल होने के लिए शालिनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.