देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के कोरियासा में सोमवार मध्य रात्रि के बाद एक अनियंत्रित कार एक घर में घुस गई, जिससे घर और गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार में सवार बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक और सवार मौके से फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन और चेसिस अलग-अलग हिस्सों में टूट गया। बताया कि जोरदार धक्के से घरवाले दहशह में आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर ली। पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी का पंजीकरण देवघर जिला परिवहन कार्यालय से हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...