पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के एक तेज रफ्तार कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी। हालांकि इस घटना में एक महिला घायल हो गयी जबकि तीन अन्य लोगो को भी हल्की चोटे आयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी सोनोली सड़क मार्ग के परमानंदपुर डेहरी गांव के समीप घटी है। कार पर सवार सभी चार लोग चांदपुर से सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कर पूर्णिया लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चांदपुर से बेलौरी की ओर जा रही थी। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत की बात यह रही कि कार सवारों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। जैसे ही गाड़ी पलटी, कार ...