औरैया, फरवरी 7 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तिलक समारोह से लौट रहे कार सवार पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के तिर्वा कस्बे में तिलक चढ़ाकर कार सवार लोग जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव स्टऊ मताना लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी कार बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर स्थित गांव पिपरौली शिव के पास बंबे के समीप पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार डॉ. अमित कुमार पुत्र मानसिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.