फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- राजेपुर। कन्नौज के रूपपुर निवासी राज अपने दोस्त मोहित निवासी गड़ाखेरा के साथ कार से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर डबरी गांव तिराहा के निकट अनियंत्रित होकर कार खड्ड में पलट गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...