गंगापार, नवम्बर 29 -- हंडिया थाना क्षेत्र के अंजना गांव में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है ,जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवक के ससुर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के नैकीपुर गांव निवासी अनिल कुमार हंडिया के अंजना गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। अनिल अपने साले नीरज वर्मा के साथ किसी कार्यवश हंडिया जा रहा था। हंडिया प्रयागराज स्टेट हाइवे पर मौजूद अंजना गांव में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल जीजा व साले को परिजन स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। अनिल के ससुर बिहारी लाल की तहरीर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.