दुमका, फरवरी 23 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव के समीप रविवार को एक अनियंत्रित कंटेनर ने पुलिस गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी है। हालांकि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर कोलकाता से नेपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान भंडारो गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले गिट्टी लदे एक हाईवा को ठोकर मारी और उसके बाद सीधे रामगढ़ थाना की गश्ती दल के वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सौभाग्य से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.