गोरखपुर, फरवरी 14 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। कैंट थाना क्षेत्र के रानीडिहा में शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक शिक्षण संस्थान की तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर की तीन छात्राएं ऑटो से गोरखपुर से चौरीचौरा जा रही थीं। घायलों में चौरीचौरा क्षेत्र के महुआरी निवासी नरगिस पुत्री रामकिशुन, झंगहा क्षेत्र के गहिरा निवासी पूनम पुत्री रामाज्ञा पासवान और अनुष्का पुत्री रामसदन पासवान शामिल हैं।बताया जा रहा है कि कैंट क्षेत्र के रानीडिहा के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीनों छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गय...