अररिया, मई 26 -- नरपतगंज के नाथपुर के समीप रविवार दोपहर की घटना नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र फोरलेन से सटे नाथपुर मोड़ के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटी मार दिया। इस घटना में चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद लोगो ने सभी को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहा इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल नाथपुर वार्ड 03 निवासी चंदन रॉय पिता नंदलाल रॉय की स्थिति गंभीर है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर नाथपुर से आधा दर्जन यात्री जो ऑटो पर सवार होकर नरपतगंज बाजार जा रहा था इसी बीच एनएच से सटे नाथपुर मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया जिसमें चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए वही जानकारी मिलते ही पहुं...