मऊ, फरवरी 22 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर भरुकवा मोड़ के पास शनिवार की रात एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीतमत रही कि इसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर शनिवार की रात एक एसयूवी में सवार चालक समेत चार लोग चिरैयाकोट क्षेत्र से एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में भरुकवा मोड़ पर पहुंचने के बाद एसयूवी चालक एक अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद हुई आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। वाहन में सवार चालक समेत चार लोग बाल-बाल बच गए थे। इस दुर्घट...