प्रयागराज, मार्च 30 -- एएमए सभागार में रविवार को वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आम तौर पर हानिकारक नहीं होने पदार्थों से अधिक प्रतिक्रिया करती है तब एलर्जी होती है। एलर्जी के कई लक्षण जानलेवा भी साबित हो सकता है। एलर्जी के मुख्य लक्षण पित्ती, चेहरे, होठ व जीभ में सूजन, खुजली, खांसी, घबराहट, सांस लेने के दिक्कत आदि समस्याएं होती हैं। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि एलर्जिक ऐस्पर्जलोसिस एक तरह के फंगस फेफड़े की एक एलर्जिक प्रतिक्रिया होती है। यह दमा के मरीजों को ज्यादा प्रभावित करती है। साथ ही खांसी व सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बुखार व खांसी के साथ खून भी आ सकता है। यदि समय से नियंत्रित नहीं हुआ तो फेफड़े की क्रोनिक क्षति हो सकती है। अध्यक्षता एएमए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.