प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर झूंसी टीकरमाफी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो बाइक और एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्राइवेट एंबुलेंस शहर की ओर जा रही थी। अचानक टीकरमाफी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रही दो बाइक व एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय मंगला यादव, 28 वर्षीय संदीप निवासी तुलापुर, 30 वर्षीय संजय निवासी झूंसी और अप्पे में सवार अनुज पटेल व सागर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने एंबुलेंस चालक को भगाते समय पकड़ लिया। पुलिस एंबुलेंस के ईएमटी चंचल यादव व चालक प्रदीप यादव को हिरासत में ...