हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर हुई ऑटो व ई-रिक्शा पलटने की घटनाओं में एक छात्रा समेत एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। जिनमें आधा दर्जन से अधिक घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक छात्रा की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के 17 वर्षीय अरमान अली पुत्र नवाब अली, 22 वर्षीय शाहजहां अली पुत्र इरशाद अली, 23 वर्षीय इकराम अहमद पुत्र हनीफ अहमद, 17 वर्षीय रज्जाक अली पुत्र कयूम अली, 24 वर्षीय आफाक अली पुत्र शहादत अली, 23 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र रमेश पाल निवासीगण माचा समेत दस से अधिक सवारियां मंगलवार की शाम अपने गांव से ऑटो से मौदहा जा रहीं थी। तभी कुन्हेटा मार्ग पर रमना के निकट ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जिससे सवारियों को काफी चोटें आईं। एंबुलेंस की ...